Pages

तो इसलिए राज जाहिर नहीं करती हैं लड़कियां

यार मेरी गर्लफ्रेंड कभी मुझे अपना बैग नहीं छूने देती, अगर गलती से भी कभी उसके बैग को हाथ लगा दूं तो वह अचानक से मुझ पर गुस्सा हो जाती है….!!!

वैसे तो हम लोग सभी बातें शेयर करते हैं लेकिन फिर भी वो मुझसे कुछ बातें छिपा लेती है, कभी-कभी मुझे उस पर शक भी होता है…!!!
पुरुषों को अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नियों से अकसर यह शिकायतें रहती हैं कि वे उन्हें सब कुछ नहीं बतातीं, उनसे कुछ छिपाती हैं. उन्हें लगता है कि उनकी महिला साथी उन्हें पीठ पीछे धोखा दे रही है, लेकिन यकीन मानिए ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि महिलाओं की कुछ आदतें नैसर्गिक होती हैं जो उनके स्वभाव में शामिल हैं. आपके जहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर वे आप के ऊपर विश्वास करती हैं तो फिर सब कुछ शेयर क्यों नहीं करतीं तो हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है जो महिलाएं, युवतियां सिर्फ अपनी सहेलियों से ही शेयर करती हैं या कह लीजिए किसी से भी शेयर नहीं करतीं.
1. सीक्रेट आदतें: आप जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाते हैं तो क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि वह इतना कम क्यों खाती हैं? शायद आपको लगता होगा कि उनकी डाइट कम है या फिर उन्हें अपनी फिगर का ज्यादा ध्यान है लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि जब आप उनके साथ नहीं होते तो वे जमकर खाती हैं. कहीं आप उन्हें खाऊ ना समझ लें बस इसीलिए वे ऐसा करती हैं. आपके सामने वह कमजोर जरूर बनती हैं लेकिन वह इतनी कमजोर होती नहीं हैं.

2. दोस्तों की बातें: महिलाओं को लगता है कि उनके दोस्तों के साथ उनके कैसे संबंध हैं इससे उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति का कुछ भी लेना-देना नहीं है. बेवजह उन्हें कुछ भी कहकर संबंध पर नकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा. महिलाएं अपने दोस्तों के सीक्रेट भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को नहीं बतातीं क्योंकि वे समझती हैं यह उनकी दोस्ती के उसूलों के खिलाफ है. लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वह आप के साथ कोई धोखा या विश्वासघात कर रही हैं.
3. मेरा पुराना ब्वॉयफ्रेंड: लड़के अकसर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी एक्स का जिक्र करते हैं लेकिन लड़कियां कभी ऐसा कुछ नहीं करतीं. उन्हें लगता है अगर अपने एक्स के बारे में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताएंगी तो इससे उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेगी, उनके ब्वॉयफ्रेंड को जलन होगी. वह भावनात्मक रूप से कहीं ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं इसीलिए कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने पुराने अफेयर के बारे में नहीं बतातीं. इसके पीछे एक कारण यह भी है कि कहीं उनका वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड उनके संबंध के प्रति समर्पण और उनके चरित्र पर शक ना करने लगे.

4. हैंडबैग और मेक-अप किट: महिलाओं के हैंडबैग में ऐसा कौन सा खजाना छिपा है जिसे वो छूने नहीं देना चाहतीं यह तो हम भी आपको नहीं बता सकते लेकिन यह तो जरूर है कि उनके बैग में मेक-अप का ज्यादातर सामान आपको मिल ही जाएगा. महिलाएं हर समय खूबसूरत दिखना चाहती हैं, ताकि आप उनके अलावा किसी और को ना देखें और हो सकता है इसी के लिए शायद वह मेक-अप किट अपने बैग में रखती हों.

No comments:

Post a Comment