मैं आपके लिए लाया हूं एक ऐसे सवाल का जवाब जो शायद हर लड़के के दिल का सवाल है. और यह सवाल है कैसे बात करें एक अनजान लड़की सेएक अनजान लड़की से बात करना बेहद मुश्किल काम होता है लेकिन दोस्तों यह जिंदगी चार दिन की हो ती है जिस राह पर जो मिले उसे दोस्त बनाते चलो. हो सकता है इस गोल दुनिया में वही इंसान किसी समय आपकी मदद के लिए आ जाए. तो अगर कोई लड़की आपके आसपास रहने आई है और आओ उससे बात करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा समय है आपके लिए. नया साल है तो चलिए जानते हैं कैसे करें शुरुआत लड़कियों से बात करने की:
जगह और माहौल को जानें: एक कॉफी हाउस में बैठकर बगल वाली लड़की से आप अगर बात करना चाहते हैं तो बजाय कि यहां-वहां की बात पूछने से उससे कॉफी के बारें में पूछिए. अगर मंदिर में हैं तो उससे पूछ लीजिएं कि क्या आपका भगवान में विश्वास है या अगर भगवान में विश्वास नहीं है तो वह यहां क्यों आई है?
हेलो हाय: किसी भी बातचीत की शुरुआत एक हेलो हाय के साथ होनी चाहिए. हेलो एक ऐसा शब्द बन चुका है जो संसार में ना जानें कितने नए रिश्तों की शुरूआत का जनक बन चुका है.
जगह और माहौल को जानें: एक कॉफी हाउस में बैठकर बगल वाली लड़की से आप अगर बात करना चाहते हैं तो बजाय कि यहां-वहां की बात पूछने से उससे कॉफी के बारें में पूछिए. अगर मंदिर में हैं तो उससे पूछ लीजिएं कि क्या आपका भगवान में विश्वास है या अगर भगवान में विश्वास नहीं है तो वह यहां क्यों आई है?
सामाजिक बनें: इंसान एक सामाजिक प्राणी है बचपन में जरूर पढ़ा होगा आपने. भूले तो नहीं ना. तो फिर इसी टिप को इस्तेमाल करें. किसी बस स्टैंड पर बैठकर कर आप किसी अनजान लड़की से बस सर्विस की बुराई या रोड़ पर चलते ट्रैफिक वालों की सेंस की ऐसी-तेसी कर सकते हैं हो सकता है वह इंटरस्ट ले ले.
तारीफ: अगर लड़की आपकी बातों में 1% भी इंटरस्ट दिखाती है तो आपका काम बन गया है. इसके बाद आपको थोड़ी तारीफ भी करनी चाहिए. देखिए तारीफ का टॉनिक जब तक किसी लड़की को नहीं मिलता है तब तक उसके दिमाग में एट्रेक्श्न का बल्ब नहीं जलता . तो अपने दिमाग की बत्ती जलाओ, लड़की की तारीफ करो और उससे दोस्ती बनाओ.
खुले दिमाग के सवाल पूछो: अगर लड़की आपसे बात करना शुरू कर देती है तो उसके सामने शर्माइएं मत. बिलकुल निडर होकर बिंदास बात कीजिएं. एक चीज याद रखिएं अगर शर्माएंगे तो उसके दिमाग में आपके लिए बुरी छवि बनेगी. इससे अच्छा है थोड़ा बिंदास ही हो कर रहें हो सकता है वह आपसे दोस्ती के लिए भी हां कर दे.
पर्सनल मत होइएं: पहली मुलाकात में किसी के घर या पर्सनल चीजें पूछना सरासर बेवकूफी होती है. और उम्मीद है आप बेवकूफ नहीं कहलाना चाहेंगे.
कीप इट सिंपल एंड फन: जितनी ज्यादा सिंपल तरीके से बात करेंगे उतना अच्छा है.
हां, इन सब के बाद अगर आपको वह लड़की बस स्टैंड, मेट्रो, या किसी अन्य ऐसी जगह मिली है जहां उसके दुबारा मिलने की उम्मीद ना हो तो फोन नंबर ना मांगे लेकिन अगर वह कालॉनी, ऑफिस में रहती है तो आप टच में रहने के लिए नंबर ले सकते हैं या दुबारा मिलने क प्रस्ताव रख सकते हैं.
[नोट: उपरोक्त किसी भी स्टेप में आपकी जरा सी लापरवाही आपको लड़की के हाथों से थप्पड़ या सैंडल का छाप दिला सकती है इसलिए दिल मजबुत करके ही इन टिप्स का इस्तेमाल करें. बाद में यह नहीं कहना कि ऐसा हो गया और वैसा हो गया. ]
No comments:
Post a Comment