Pages

Showing posts with label धोखा. Show all posts
Showing posts with label धोखा. Show all posts

फिल्मों में दिखाई देंगे आशाराम बापू


जहां एक तरफ बॉलीवुड चटपटी फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ सच्चाई पर आधारित फिल्मों का निर्देशन करने के लिए भी जाना जाता है. इन दिनों आशाराम बापू यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हुए हैं जिसके चलते हुए उन्हें जोधपुर जेल में हिरासत में लिया गया है। इस खबर को बड़ी मात्रा में देखा और सुना जा रहा है जिस कारण बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा को यह लगता है कि आशाराम बापू पर एक फिल्म निर्देशित की जानी चाहिए.
 बॉलीवुड सितारों की अधूरी प्रेम कहानियां !!!

हां, आप सही सुन रहे हैं बहुत जल्द ही आशाराम बापू की कहानी के आधार पर आपको सिनेमाघरों में एक फिल्म देखने को मिलेगी. बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार निर्देशक प्रकाश झा आशाराम बापू पर एक फिल्म निर्देशित करने का फैसला ले चुके हैं पर फिल्म की शूटिंग बाद में शुरू होगी. फिलहाल प्रकाश झा को अपनी फिल्म ‘सत्याग्रह’ के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो जाने के बाद एक छोटे से ब्रेक की जरूरत है.





प्रकाश झा ने आशाराम बापू पर फिल्म निर्देशित करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि अब वो राजनीति से सम्बंधित फिल्म निर्देशित करने में थोड़ी कम दिलचस्पी लेना चाहते हैं. लगता है कि प्रकाश झा को इस बात का आभास हो गया है कि लगातार राजनीति पर फिल्म बनाने से उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाएगी.

सेक्स करके बनाना चाहती है रिकॉर्ड 

 प्रकाश झा का कहना है कि उनकी अगली फिल्म निर्देशन परियोजना ‘सत्संग’ है जो आसाराम बापू पर केंद्रित रहेगी. फिर इसके बाद वह चक्रव्यूह और राजनीति के अगले पार्ट पर काम करेंगे.



रात होते ही जाग जाते हैं डेथ वैली के पत्थर

कभी-कभार कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं जिसके पीछे छिपे कारण को कोई समझ नहीं पाता. यह क्यों हुआ, किस वजह से हुआ यह कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब खोजना बहुत मुश्किल हो जाता है. वैसे तो विज्ञान कभी चमत्कार या ऐसी किसी भी घटना के होने पर विश्वास नहीं करता लेकिन कुछ सवाल ऐसे होते हैं जिनका जवाब विज्ञान के भी पास नहीं होता.


डेथ वैली के नाम से बहुत कम लोग परिचित होंगे क्योंकि अभी इसके बारे में सिर्फ दबी जुबान से ही चर्चाएं होती रहीं लेकिन अब इस वैली का सच शायद बाहर आ रहा है क्योंकि अभी तक ‘नासा’ जो इस वैली और यहां मौजूद पत्थरों की पहेली को सुलझाने की बात कर रहा था वह भी अब अपने हाथ खड़े कर चुका है क्योंकि उसे भी यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर 700 पाउंड का पत्थर एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे जा सकता है जबकि वहां किसी और के होने का कोई सबूत नहीं है और ना ही वहां कुछ ऐसा है जो इतने भारी पत्थर को हिला पाने तक में सक्षम हो.



कैलिफोर्निया (अमेरिका) स्थित डेथ वैली के तैरते पत्थरों की कहानी लोग सदियों से कहते-सुनते आ रहे हैं लेकिन इन कहानियों पर किसी ने कभी यकीन नहीं किया. लोगों का कहना है कि इस वैली में स्थित पत्थर यहां तैरते हैं, वह अपने आप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचते हैं क्योंकि इस वैली के भीतर कोई जादुई शक्ति है.


लेकिन चमत्कार की अवधारणा को सिरे से नकारने वाला विज्ञान एक बार फिर इस जगह के चमत्कारी होने जैसी बातों को मनगढंत मान रहा है. एक थ्योरी के तहत प्लेनेटरी साइंटिस्ट प्रोफेसर रॉल्फ लॉरेंज ने यह समझाने का प्रयास किया है कि किस तरह यह पत्थर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचते हैं. प्रोफेसर रॉल्फ का कहना है कि सर्दियों के मौसम में इस वैली के पत्थरों पर बर्फ जम जाती है और जब सर्दियों का मौसम जाते ही इन पत्थरों के ऊपर कीचड़ जम जाता है तो बर्फ छिप जाती है और बर्फ के आवरण से जमी चट्टानों को इस स्थान पर बहने वाली तेज हवा आगे की ओर धकेल देती है और देखने वाले को यह लगता है कि रेत में यह भारी भरकम पत्थर खुद तैरते हुए आगे बढ़ गए हैं, जबकि सच कुछ और ही है. प्रोफेसर रॉल्फ का कहना है कि जब किसी चट्टान के ऊपर बर्फ की चादर चढ़ जाती है तो उस चट्टान में मौजूद तरल पदार्थों का स्तर बदलते तापमान के साथ-साथ बदलता रहता है और चट्टान आगे पीछे होने लगती है जिससे यह अभास होता है कि यह चट्टान रेत में तैर रही है.


आपको यकीन नहीं होगा कि इस थ्योरी से पहले लोग इस चट्टान के बारे में बहुत कुछ बोलते थे. कोई कहता था कि इन चट्टानों में जादुई शक्तियां हैं तो कोई इस स्थान को एलियन या तंत्र-मंत्र से श्रापित मानता था. अब आपको हो सकता है इस बात पर हंसी आए लेकिन लोग इस स्थान पर मौजूद पत्थरों को अपने घर भी ले गए थे क्योंकि वह इन्हें चमत्कारी मानते थे. प्रोफेसर रॉल्फ के इस स्थान के रहस्य को साफ कर देने के बाद भी लोग इस स्थान पर एलियन और तंत्र विद्या की मौजूदगी को सही मानते हैं.

तो इसलिए राज जाहिर नहीं करती हैं लड़कियां

यार मेरी गर्लफ्रेंड कभी मुझे अपना बैग नहीं छूने देती, अगर गलती से भी कभी उसके बैग को हाथ लगा दूं तो वह अचानक से मुझ पर गुस्सा हो जाती है….!!!

वैसे तो हम लोग सभी बातें शेयर करते हैं लेकिन फिर भी वो मुझसे कुछ बातें छिपा लेती है, कभी-कभी मुझे उस पर शक भी होता है…!!!
पुरुषों को अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नियों से अकसर यह शिकायतें रहती हैं कि वे उन्हें सब कुछ नहीं बतातीं, उनसे कुछ छिपाती हैं. उन्हें लगता है कि उनकी महिला साथी उन्हें पीठ पीछे धोखा दे रही है, लेकिन यकीन मानिए ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि महिलाओं की कुछ आदतें नैसर्गिक होती हैं जो उनके स्वभाव में शामिल हैं. आपके जहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर वे आप के ऊपर विश्वास करती हैं तो फिर सब कुछ शेयर क्यों नहीं करतीं तो हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है जो महिलाएं, युवतियां सिर्फ अपनी सहेलियों से ही शेयर करती हैं या कह लीजिए किसी से भी शेयर नहीं करतीं.
1. सीक्रेट आदतें: आप जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाते हैं तो क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि वह इतना कम क्यों खाती हैं? शायद आपको लगता होगा कि उनकी डाइट कम है या फिर उन्हें अपनी फिगर का ज्यादा ध्यान है लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि जब आप उनके साथ नहीं होते तो वे जमकर खाती हैं. कहीं आप उन्हें खाऊ ना समझ लें बस इसीलिए वे ऐसा करती हैं. आपके सामने वह कमजोर जरूर बनती हैं लेकिन वह इतनी कमजोर होती नहीं हैं.

2. दोस्तों की बातें: महिलाओं को लगता है कि उनके दोस्तों के साथ उनके कैसे संबंध हैं इससे उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति का कुछ भी लेना-देना नहीं है. बेवजह उन्हें कुछ भी कहकर संबंध पर नकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा. महिलाएं अपने दोस्तों के सीक्रेट भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को नहीं बतातीं क्योंकि वे समझती हैं यह उनकी दोस्ती के उसूलों के खिलाफ है. लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वह आप के साथ कोई धोखा या विश्वासघात कर रही हैं.
3. मेरा पुराना ब्वॉयफ्रेंड: लड़के अकसर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी एक्स का जिक्र करते हैं लेकिन लड़कियां कभी ऐसा कुछ नहीं करतीं. उन्हें लगता है अगर अपने एक्स के बारे में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताएंगी तो इससे उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेगी, उनके ब्वॉयफ्रेंड को जलन होगी. वह भावनात्मक रूप से कहीं ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं इसीलिए कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने पुराने अफेयर के बारे में नहीं बतातीं. इसके पीछे एक कारण यह भी है कि कहीं उनका वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड उनके संबंध के प्रति समर्पण और उनके चरित्र पर शक ना करने लगे.

4. हैंडबैग और मेक-अप किट: महिलाओं के हैंडबैग में ऐसा कौन सा खजाना छिपा है जिसे वो छूने नहीं देना चाहतीं यह तो हम भी आपको नहीं बता सकते लेकिन यह तो जरूर है कि उनके बैग में मेक-अप का ज्यादातर सामान आपको मिल ही जाएगा. महिलाएं हर समय खूबसूरत दिखना चाहती हैं, ताकि आप उनके अलावा किसी और को ना देखें और हो सकता है इसी के लिए शायद वह मेक-अप किट अपने बैग में रखती हों.

पीठ पीछे क्या करती है आपकी गर्लफ्रेंड

उसने मुझे धोखा दिया, पर मैंने उसका क्या बिगाड़ा था…. मैं तो बस उससे प्यार करती थी. उसके अलावा कभी किसी का ख्याल तक अपने दिल में नहीं आने दिया, उसके अलावा कभी किसी की तरफ पलट कर तक नहीं देखा..फिर क्यों उसने ऐसा किया????

अब इसे डायलॉग कहें या फिर दर्दभरी दास्तां लेकिन महिलाओं को अकसर अपनी सहेलियों से ऐसी बातें करते हुए बड़ी ही आसानी से सुना जा सकता है. बस उनका अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेक-अप होने की देर है फिर तो ऐसा हो जाता है जैसे कि उनका ब्वॉयफ्रेंड क्या दुनिया के सारे लड़के धोखेबाज ही होते हैं और लड़कियों की किस्मत में तो सिर्फ धोखा खाना या फिर रोना ही लिखा है.
कुछ हद तक सही भी है कि अधिकांश मसलों में धोखा स्त्री को ही खाना पड़ता है, उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति उनकी पीठ पीछे उन्हें धोखा देते हैं और सच सामने आने पर चोट बेचारी महिला को ही लगती है. लेकिन हर बार ऐसा हो ये सही नहीं है क्योंकि आजकल महिलाएं भी कुछ नहीं हैं. वह अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड को धोखा देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं, बस मौका मिलने की देर है.
खासकर जब पैसे और शोहरत की बात आती है तो महिलाएं भी पुरुषों को धोखा देने में पीछे नहीं हटतीं. हाल ही में हुए एक सर्वे से यह पता चला है कि ऊंचे पदों पर बैठी महिलाएं भी उसी तरह अपने साथी को धोखा दे रही हैं जिस तरह उनके पति उन्हें धोखा देते हैं.


अब इसके पीछे भी हम आधुनिकता से ग्रस्त वर्तमान समय की भौतिकवाद से ओत-प्रोत मानसिकता को दोषी ठहरा सकते हैं. रोजाना की आपाधापी और भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते रिश्तों और संबंधों का महत्व बहुत कम रह गया है. मनुष्य की मानसिकता को आधुनिकता ने उल्लेखनीय तरीके से बदला भी है, जिसके चलते पारस्परिक रिश्तों की विश्वसनीयता कहीं खो सी गई है. प्यार और लगाव जैसे शब्द इतने भारी-भरकम हो गए हैं कि महिला हो या पुरुष इनका बोझ उठाने के लिए खुद को तैयार ही नहीं कर पा रहे हैं.
विदेशों में तो महिलाओं द्वारा अपने साथियों को धोखा देने जैसे तमाम मामले सामने आ रहे हैं लेकिन भारत में यह फितरत अभी सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित है. शहरी क्षेत्र आधुनिकता के बहुत नजदीक हैं, विदेशी हलचलों से भी वह आसानी से अवगत होते रहते हैं. शहरी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी और नामचीन बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने पैर जमा रही हैं और यह भारतीय संस्कृति के लिए और अधिक घातक सिद्ध होता है.
शहरों को हर सुख-सुविधाओं से परिचित कराया जा रहा है, महिलाएं भी पढ़ी-लिखी और समझदार होने से अपने अधिकारों को भली-भांति समझने लगी हैं. उनके दिल में पसंद की भावना पनप रही है जिसकी वजह से वह भी दौलत के लिए अपना सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हो रही हैं.
आधुनिक संदर्भ में देखा जाए तो वे महिलाएं जिन्हें अपने पति से शारीरिक, मानसिक सुख नहीं मिल रहा या उनका साथी उनकी धन संबंधी जरूरतें पूरी करने में असमर्थ साबित हो रहा है तो वह उनसे पीछा छुड़वाने में देर नहीं करतीं. पैसे के लिए अगर आज महिलाएं अपनी भावनाओं को नजरअंदाज कर अपने साथी को छोड़ रही हैं तो आगे हालात क्या होंगे यह एक चिंताजनक विषय है.