आप किसी पार्टी में बहुत खूबसूरत बनकर गईं लेकिन किसी ने आपकी तरफ देखा तक नहीं. आप घर आकर सोचती हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाईं. वहां मौजूद लड़के बाकी लड़कियों को तो देख रहे थे लेकिन आपकी तरफ उनका ध्यान नहीं गया तो यह बात आपको परेशान जरूर कर रही होगी कि आखिर आपमें कमी क्या है? चलिए अगर आपके दिमाग में ऐसे सवाल घूम रहे हैं तो हम बताते हैं कि आपमें कमी क्या है…क्योंकि हो सकता है खूबसूरत होने के बावजूद आपको लड़कों को रिझाना ही ना आता हो..!!
1. लाल रंग का कमाल: आपको चाहे लाल रंग जैसे भड़कीले और डार्क कलर पसंद ना हो लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि लड़कों को यह रंग बहुत पसंद होता है. लाल रंग का कुछ भी अगर आपने पहना है, चाहे वह ड्रेस हो या लिपिस्टिक, लड़के उसे देखते जरूर है. इसीलिए कोशिश कीजिए कि अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो लाल रंग को अपने साथ जरूर जोड़ें. हां, दिन की पार्टी में लाल रंग बिल्कुल ना पहनें.
2. खुद को संभालें: अकसर देखा जाता है कि जो लड़की खूबसूरत होती है वह अपनी खूबसूरती का बहुत गुमान करती है और यकीन मानिए लड़कों को प्राउड से भरी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती. आपको चाहिए अपने गुणों और विशेषताओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें.
3. कभी नजरें मिलाना: नजरें मिलाना और उन्हें घूरने में बहुत अंतर होता है. आइ टू आइ कॉन्टैक्ट होना चाहिए, तभी तो आप उनकी नजर में आएंगी. लेकिन हां, अगर आप उन्हें नॉन-स्टॉप घूरेंगी तो यकीन मानिए लड़कों को भी परेशानी होती है.
4. जरा-जरा टच मी: अगर आप फ्रेंडली नेचर की हैं तो पार्टी में उनसे बात करते समय उनका कंधा या उनका हाथ पकड़ सकती हैं. लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आपकी इस हरकत से कोई गलत इशारा उन तक ना पहुंचे.
No comments:
Post a Comment