Read : अमिताभ और रेखा को आज भी वो रात याद है
- हरिवंश राय बच्चन अपने बेटे का नाम इंकलाब रखना चाहते थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर अमरनाथ झा ने हरिवंश को यह नाम सुझाया था जो हरिवंश को बहुत पसंद भी था लेकिन समकालीन कवि सुमित्रानंदन पंत ने अमिताभ नाम रखने की सलाह दी जो सभी को बहुत पसंद आया. इस तरह हरिवंश राय के पुत्र का नाम अमिताभ पड़ गया.
- अमिताभ कभी अभिनेता नहीं बनना चाहते थे. उनकी ख्वाहिश इंजीनियर बनने की थी.
- बिग बी यानि अमिताभ बच्चन दोनों हाथों से सहजता से लिख सकते हैं. उन्हें अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा अन्य कई देशी और विदेशी भाषाओं का भी ज्ञान है.
- अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन जब भी बहुत खुश होते थे तो वे अमिताभ के साथ तुलसीकृत रामचरित मानस का पाठ किया करते थे.
- अमिताभ ने पहली नौकरी शॉ एंड वॉलेस कंपनी में की थी. उन्हें 480 रुपए की तनख्वाह मिलती थी.
- आनंद फिल्म में राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद भी अगली दस फिल्में अमिताभ की फ्लॉप रहीं. 2 साल का बेहद असफल कॅरियर वहन करने के बाद भी अमिताभ ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार प्रयास करते रहे.
- अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी (Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri) की पहली मुलाकात पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट में हुई थी और उसके बाद अमिताभ और जया ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले थे.
- अमिताभ और जया के करीबियों की मानें तो इन दोनों ने कभी डेटिंग नहीं की थी. वह जब भी मिले दोस्तों के ग्रुप में ही मिले.
- कुली की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हुए थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी भी उनसे मिलने अस्पताल गई थीं.
- अमिताभ बच्चन
अस्पताल में भर्ती थे और जया उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने रोजाना 6
किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर जाया करती थीं.
- मुकद्दर का सिकंदर फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने को-स्टार विनोद खन्ना के चेहरे पर कांच फोड़ दिया था जिसकी वजह से विनोद खन्ना के चेहरे पर टांके लगे थे.
- 1978-1979 के बीच अमिताभ ने सिग्रेट, शराब और मांसाहार से अपना नाता तोड़ लिया था.
- 70 के दशक में अमिताभ को क्रिकेट का बहुत शौक था. उन्हें जब भी समय मिलता वह सीधा क्रिकेट खेलने पहुंच जाया करते थे.
- शुद्ध रूप से शाकारी अमिताभ को ढोकला, पूरी-आलू, और पकौड़े बहुत पसंद हैं.
- अमिताभ ईश्वर में गहरी आस्था रखते हैं और श्रीमद् भागवत गीता का पाठ रोजाना पढ़ते हैं.
- अमिताभ बच्चन के पास घड़ियों और चश्मों का बहुत बड़ा कलेक्शन है. उनकी यह खूबी विश्वभर में प्रसिद्ध है.
- अमिताभ की मां तेजी बच्चन हमेशा उन्हें मुन्ना ही कहती थीं. उन्होंने कभी भी अमिताभ को उनके नाम से नहीं पुकारा.
- अमिताभ बच्चन को पहला फिल्म पुरस्कार शशि कपूर के ससुर जेफरी केंडल के हाथों मिला था.
- अमिताभ ने अपने जीवन में सबसे अधिक फिल्में शशि कपूर के ही साथ की हैं.
No comments:
Post a Comment