Pages

लड़की के लिए दिल जीतना इतना आसान भी नहीं है

लड़कियों, थोड़ी सी बदल जाओ यार। ये लड़के कितनी हँसी उड़ाते हैं जब डेट पर तुमसे मिलकर आते हैं। पेश है, आपके लिए खास स्मार्ट टिप्स। क्या करें कि आपका ब्वॉयफ्रेंड आपका दीवाना हो जाए और क्या ना करें कि दुम दबा कर भाग जाए :


Dating Tips For Girls

डोंट चैंज मी यार 
लड़कों को सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर आता है कि लड़कियाँ उन्हें बदलने की कोशिश करती है। जब पहली बार उनके साथ हों या अकेले में क्वॉलिटी टाइम बिताएँ तब बात-बात पर मत टोकिए। उन्हें ऐसा न लगें कि आप उनकी टीचर हैं। वे चाहते हैं कि जैसे वे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार किया जाए। भले ही यह बात वे खुलकर न कह पाएँ। 



Dating Tips For Girls:How to attract boys


उफ, कितना कन्फ्यूजन

प्यार करती भी हैं और नहीं भी करती हैं। यह कभी हाँ, कभी ना वाली सिचुएशन लड़कों को इरिटेट करती है। एक बार अगर स्वीकार कर लिया कि दोनों के बीच प्यार-व्यार जैसा कुछ है तो फिर डाइलेमा क्रिएट ना करें। बीच-बीच में यह ना दर्शाएँ कि गलत निर्णय ले लिया है, चलो फिर लौट चलें पीछे। जब डेट पर जाएँ तब पूरे होशोहवास में उसी समय में रहें। यह नहीं कि फ्यूचर की बिना मतलब की चिंता में सारी डेट का सत्यानाश कर बैठें। फ्यूचर की चिंता जरूरी है लेकिन उसके लिए बेचैनी ना जताएँ बल्कि पूरी गंभीरता से सोचें अपने पार्टनर को परखें।

How to attract boys


डोंट बी सीरियस यार! 
डेट का मतलब, शिकवे-शिकायत, लड़ाई-झगड़ा़ रूठना-मनाना तो कतई नहीं है। बड़ी मुश्किल से आप दोनों अपना समय चुरा कर एक-दूजे से मिलने पहुँचे हैं। अगर एक-दूसरे के विरूद्ध ढेर सारी बातें कहने की हैं भी तो अंदाज सॉफ्ट रखिए। हो सकें तो अपनी बात को कुछ यूँ रखिए कि ‘देखो, उस दिन तुमने जो किया उस पर मुझे कुछ कहना है लेकिन मैं नहीं चाहती कि अपनी डेट खराब हो इसलिए आज उस बात को मैं पेंडिंग रख रही हूँ पर हाँ नेक्स्ट टाइम अगर यह रीपिट हुआ तो शायद डेट पर ही लड़ बैठूँ।’ आपका साथी आपकी इस मासूमियत पर फिदा हो जाएगा।


How to attract boys

इस बार इतना ही 
एक ही डेट पर जमाने भर की पोटली खोलकर ना बैठ जाएँ। हर डेट के लिए कुछ नया होना चाहिए। अपनी उलझनों को तब ही रखें जब वह आपसे पूछे। उसे सुनिए ज्यादा और बोलिए कम। एकदम चुप्पी भी अच्छी नहीं। पर हाँ, हर बार का डोज डिसाइड होना चाहिए। स्माइल भी बिना मतलब ना खर्च करें संतुलित और संयमित स्माइल का जादू देर तक रहता है। बिना मतलब की हँसी वह झेल तो लेगा लेकिन कहीं ना कहीं आपको लेकर वह शंकित हो सकता है कि आप नकली तो नहीं?

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते है ?

लड़कियां कैसे लड़कों को दिल देती हैं यह पहेली आज दुनिया भर के आशिकों के लिए एक  यूनिवर्सल सवाल बन चुका है. अगर आप सोचते हैं कि लड़कियां लड़को को पहले पसंड नहीं करती तो आप बिलकुल गलत हैं. दरअसल अब तो लड़कियां खुद पहल करने में आगे होती हैं.

आज के जमाने की लड़कियां यह अच्छी तरह से जानती हैं कि दुनिया में कोई इंसान ‘परफैक्ट’ नहीं होता। सभी में अच्छाइयों के साथ कुछ कमियां भी होती ही हैं। ऐसी कमियों के साथ एक हद तक समझौता किया भी जा सकता है, लेकिन लड़कों की कुछ आदतें, उनका बचकाना व्यवहार लगभग सभी लड़कियों को सख्त नापसंद होता है।

तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे लड़को को लड़किया जल्दी पसंद करती हैं ?

बैड बॉय हैं पहली पसंद
अब इसे संयोग कहें या लड़कियों के छोटे दिमाग का सबूत पर यही सच है दोस्तों की लड़कियों को सीधे-सादे लड़के की तुलनामें बिगड़े हुए लड़के जल्दी पसंद आते हैं. ऐसे लड़के बड़ी आसानी से लड़कियों के दिल में जगह बना लेते हैं.

इन लड़कों की खासियत होती है हमेशा खुले बात करना, किसी की परवाह ना करना. ओपन होकर मिलना, हंसी मजाक करना आदि,.

ज्यादा भाव भी मत दो
प्यार और केयर सबको अच्छा लगता है लेकिन कई बार ये इतना हद तक बढ़ जाता है कि हमें परेशान करने लगता है । बहुत बार ऐसा होता है कि प्रेमी जोड़े के बीच पजेसिवनेस इतना अधिक बढ़ जाता है कि लड़कियां उससे परेशान हो जाती है।

सेल्फ सेंटर्ड मत हो
अत्यधिक आत्मकेंद्रित (सेल्फ सेंटर्ड) लड़के से कोई लड़की शादी करना पसंद नहीं करेगी। यदि आप हमेशा अपने ही बारे में सोचते हैं, बस अपना ही खयाल रखते हैं तो कोई लड़की आपके साथ नहीं रहना चाहेगी, क्योंकि शादी के बाद भी आप हर बात के लिए पहले अपने ही बारे में सोचेंगे। इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने इस व्यवहार को बदलें।

लड़कियों को साफ दिल लड़के इम्प्रेस करते हैं। यदि आप कोई बात उनसे छुपा रहे हैं, धोखा करना या झूठ बोलना आपकी आदत बन चुका हो तो आपको इस बारे में सोचकर सही कदम उठाने की जरूरत है।

ज्यादा भाव भी मत दो
प्यार और केयर सबको अच्छा लगता है लेकिन कई बार ये इतना हद तक बढ़ जाता है कि हमें परेशान करने लगता है । बहुत बार ऐसा होता है कि प्रेमी जोड़े के बीच पजेसिवनेस इतना अधिक बढ़ जाता है कि लड़कियां उससे परेशान हो जाती है।

सेल्फ सेंटर्ड मत हो
अत्यधिक आत्मकेंद्रित (सेल्फ सेंटर्ड) लड़के से कोई लड़की शादी करना पसंद नहीं करेगी। यदि आप हमेशा अपने ही बारे में सोचते हैं, बस अपना ही खयाल रखते हैं तो कोई लड़की आपके साथ नहीं रहना चाहेगी, क्योंकि शादी के बाद भी आप हर बात के लिए पहले अपने ही बारे में सोचेंगे। इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने इस व्यवहार को बदलें।

लड़कियों को साफ दिल लड़के इम्प्रेस करते हैं। यदि आप कोई बात उनसे छुपा रहे हैं, धोखा करना या झूठ बोलना आपकी आदत बन चुका हो तो आपको इस बारे में सोचकर सही कदम उठाने की जरूरत है।

लड़की पटाने के टिप्स

लड़कियों को इम्प्रेस करना बहुत मुश्किल काम है लेकिन किसी-किसी में यह कला गॉड गिफ्टेड होती है. लेकिन अगर आप अपनी किसे दोस्त, साथी या फिर ऑफिस में काम करने वाली लड़की को पसंद करते हैं और उसे इम्प्रेस करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ इजी टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप लड़कियों को आसानी से पटा सकते हैं

1. लडकियां हमेशा उन्हीं लडकों की तरफ ज्यादा ध्यान देती हैं जो उन्हें भाव ही नहीं देते. आप हमेशा उन्हें ही घूरते रहेंगे तो वह कभी आपकी तरफ पलटकर नहीं देखेंगी. आप उनपर ध्यान नहीं देंगे तो वह आपको ज्यादा पसंद करने लगेंगी.

2. लड़कियों को कॉन्फिडेंट नेचर वाले लडके बहुत भाते हैं. उन्हें शर्मीले और संकोची लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते. इसलिए लडकियों से बात करते समय हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपनी बात कहें.

3. लडकियां ऐसे ल़डकों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं जो माचो के साथ-साथ जेंटलमेन भी हों.  इसके अलावा स्वभाव के सीधे और सरल पुरुष भी महिलाओं को रिझाने में कामयाब हो सकते हैं. अब देख लीजिए आपके अंदर इनमें से कौन-कौन सी खूबियां हैं.

4. एक लड़की के लिए अगर आप अपना आत्मसम्मन खो रहे हैं तो याद रखिए वह लड़की भी कभी आपसे इम्प्रेस नहीं होगी. लड़की को वही लड़के पसंद है जो उन्हें पसंद तो करें पर उनके पीछे-पीछे भागे नहीं, उन्हें अपने पास आने का एक मौका दें.


जब बॉयफ्रेंड का मन हो और गर्लफेंड ना कह रही हो….

लड़के-लड़कियों के बीच अब डेटिंग एक फैशन-सा बन गया है। कुछ लोग टाइम पास के लिए डेटिंग करते हैं तो कुछ मौज-मस्ती के लिए। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दोस्तों के बीच अपनी धाक जमाने के लिए डेट पर जाते हैं जबकि बहुत-से लोग सही मायने में अपने साथी के साथ वक्त बिताने या एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने अथवा भावनात्मक रुप से जुड़ने के लिए डेटिंग का सहारा लेते हैं। डेटिंग के जो फायदे-नुकसान है वो एक अलग मुद्दा है लेकिन कई बार इसे लेकर तब अजीब मुश्किल खड़ी हो जाती है जब दोनों में से कोई एक डेटिंग पर नहीं जाना चाहता और दूसरा इसके लिए जिद करता है। ऐसे में समझ नहीं आता, कि आखिर क्या किया जाए?

दरअसल अक्सर ऐसी छोटी-सी समस्या कई बड़ी गलतफहमियों को जन्म दे सकती है। तो चलिए हम इस समस्या का समाधान किए देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बात न बिगड़े, तो ऐसे में कुछ विशेष तरीके है जिन्हें अपनाकर डेटिंग पर जाने से मना किया जा सकता है और सामनेवाले को बुरा भी नहीं लगता। डेटिंग के जो फायदे-नुकसान है वो एक अलग मुद्दा है लेकिन कई बार इसे लेकर तब अजीब मुश्किल खड़ी हो जाती है जब दोनों में से कोई एक डेटिंग पर नहीं जाना चाहता और दूसरा इसके लिए जिद करता है। ऐसे में समझ नहीं आता, कि आखिर क्या किया जाए?

भविष्य के वादे के साथ विनम्रता से मना करें

अगर आपका मन डेट पर जाने के लिए तैयार नहीं है तो सबसे सही तरीका है कि विनम्रता से अपने साथी को मना कर दें, लेकिन साथ में ये कहना न भूलें, भविष्य के लिए वह प्लान जरूर कर ले। उससे प्यार से समझाएं, कि आज भले ही आपका मन नहीं है या डेटिंग पर जाने का सही समय नहीं है, लेकिन आपको उसके साथ डेटिंग पर जाना जरूर चाहते हैं। जब आपकी व्यस्तता खत्म हो जाएगी, आप निश्चय ही उसके साथ डेट पर जाएंगे

खुलकर अपनी प्राथमिकता साझा करें

अगर कोई आपके साथ डेट पर जाना चाहता है और आपके सामने कोई जरुरी काम हैं, तो साथी को खुलकर अपनी प्राथमिकता बता दें। अगर वह आपकी पढ़ाई, नौकरी या वित्तीय-व्यवस्था से जुड़ा है तो इस बारे में खुलकर अपने साथी से बात करें। इसके दो फायदे होंगे। पहला यह होगा, कि आपकी सामने की समस्या आसानी से हल हो जाएगी, दूसरा भविष्य में डेट फिक्स करने से पहले आपका साथी इसका ध्यान रखेगा।
साफ और स्पष्ट बात करें

कई बार ऐसा भी होता है कि आप किसी को महज दोस्त ही मानते हैं, लेकिन वह आपके बारे में गंभीर होने लगता है। ऐसे में जब वह डेट पर चलने कहे, तो स्पष्ट तौर पर बता दें, कि आप सिर्फ अच्छी दोस्ती चाहते हैं, उससे ज्यादा कुछ नहीं। हो सकता है उसे उस वक्त बुरा लगे, लेकिन ज्यादा समय तक भी किसी को अंधेरे में रखना ठीक नहीं होता। ऐसे मामले में दिल पर कोई बोझ न लादें। साफ और स्पष्ट बात करें।
मैसेज के जरिए इंकार करें
कई बार बातों-बातों में सामने से मना करते हुए ना कहने में संकोच होता है। साथ ही बातों के साथ-साथ हाव-भाव का भी असर पड़ता है। इसलिए अगर आपका मन डेट पर जाने का नहीं है, तो अच्छा होगा, कि आप मैसेज के जरिए लिखकर मना कर दें। आपका काम भी हो जाएगा और सामनेवाले को बुरा भी नहीं लगेगा। भले ही कुछ समय बाद खुलकर अपनी बात कह दें।

बहाना बन जाए मजबूरी

डेटिंग पर जाने से इंकार करने के लिए मन में कई विचार आते हैं, जैसे साथी को सीधे तौर पर मना कर दें, लेकिन कहीं इससे उसे बुरा न लग जाए। एक ख्याल यह भी आता है, कि उस वक्त कोई बहाना बना दें, बाकी बाद में देख लेंगे।

हालांकि बहाना उस वक्त सही साबित हो सकता है लेकिन इसका इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए। साथ ही हमेशा या ज्यादातर बहाने का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि अगर आपके साथी को सच्चाई पता चल गई, तो आपके साथी का हमेशा के लिए आप पर से भरोसा भी उठ सकता है।

हमबिस्तर होने में देरी या जल्दी……

हैरानी होती है ना कि आजकल प्रेमी जोड़े प्यार की बातों को छोड़कर बहुत जल्द ही हमबिस्तर होने की बातें करने लगते हैं पर अब यह हैरान होने वाली बात नहीं है. हाल ही में किए गए एक सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेट के जरिए मिलने वाले लोग एक-दूसरे के साथ बहुत जल्दी ही हमबिस्तर हो जाते हैं.

पिछले दिनों एक फिटनेस मैग्जीन द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए टच में आने वाली पांच लडकियों में से चार और पांच लडकों में से तीन अपने ऑनलाइन पार्टनर के साथ बहुत कम समय में सेक्स  तक पहुंच जाते हैं. जबकि रीयल लाइफ में मिलने वाले कपल्स को इस हद तक जाने में सालों लग जाते हैं और फिर यह भी जरूरी नहीं कि हर कपल के बीच सेक्स हो ही.

रिलेशनशिप काउंसलर्स का मानना है कि “रीयल लाइफ रिलेशंस की बजाय वर्चुअल रिलेशनशिप में दूरियां तेजी से कम होती हैं. दरअसल, आमने-सामने मिलने पर कपल्स कहीं न कहीं शर्म महसूस करते हैं.

उन्हें ओपन होने में वक्त लगता है और आसपास के लोगों की भी झिझक रहती है. जबकि ऑनलाइन मिलने वाले कपल्स के साथ ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं है. इसलिए वे सीधे-सीधे सेक्स की बात तक पहुंच सकते हैं. जाहिर है, आमने-सामने नहीं होने की वजह से उन्हें झिझक भी कम ही होती है. आप एक-दूसरे के चेहरे के भावों को नहीं देख सकते हैं, ऐसे में उनके लिए “आई लव यू” से लेकर बिस्तर तक की बातें करना आसान रहता है.

यह जरूरी नहीं कि सोशल साइट पर मुलाकात से शुरू हुआ सफर अपनी मंजिल न पा सके. कई कपल्स तो कुछ मुलाकातों में शादी का फैसला तक कर लेते हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से मिलने वाले कपल्स के बीच कम समय में सेक्सुअल सम्बन्ध बनना युवा पीढी की तेज भागने वाली सोच का नतीजा है.

सिर्फ शर्म ही हमबिस्तर होने से दूर रखती है….
कहते हैं कि आज का युवा बहुत तेजी के साथ सोचता या करता है. फिर “कपल रीयल लाइफ रिलेशंस में अपने पार्टनर के साथ हमबिस्तर होने में देरी क्यों लगाता है?” क्या सिर्फ शर्म ही वो कारण होता है जो उसे रोक लेता हैं. शायद नहीं क्योंकि रीयल लाइफ रिलेशंन में आपका पार्टनर आपकी अधिकांश भावनाओं को समझ रहा होता है जिस कारण आपका पार्टनर जल्दबाजी में हमबिस्तर होने जैसे कदम नहीं उठाना चाहता है पर वर्चुअल रिलेशनशिप में भावनाओं के ख्याल से पहले अपनी अधिकांश जरूरतों को आपका पार्टनर पूरा करना चाहता है जिस कारण वो हमबिस्तर होने में देरी नहीं करता है. पर वर्चुअल रिलेशनशिप में भी बहुत बार आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझ रहा होता है इसलिए ऐसे मामले में भी कोई कदम सोच-समझ कर उठाना ही बेहतर होता है.

गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं लेकिन आपका मूड नहाने का नहीं है तो सोचिए मत बल्कि उससे मिलने का अपना प्लान कैंसल कर दीजिए. अगर जेब में पैसा नहीं है और डेट पर जाना चाह रहे हैं तो भी आपके लिए सही यही है कि आज तो उनसे ना ही मिलें तो बेहतर है.
हाल ही में हुए एक अध्ययन की मानें तो एक लड़की को वो लड़के कभी पसंद नहीं आते जिनके ऊपर कर्ज हो या फिर उनकी जेब में पैसा ना हो. इसके विपरीत पैसों का सही प्रयोग करने वाले और मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लड़के महिलाओं की पहली पसंद होते हैं.आप चाहे इस बात पर यकीन ना करें लेकिन ब्रिटिश महिलाओं को केन्द्र में रखकर किया गया हालिया शोध तो कुछ ऐसा ही कह रहा है कि अगर आपकी जेब खाली है तो आपको दिल लगाने का भी हक नहीं हैब्रिटेन की महिलाओं पर हुए इस शोध के नतीजों की मानें तो यद्यपि बुरा दिखने और बेवकूफ होने जैसे कुछ कारक हैं जो महिलाओं को पुरुषों से दूरी बनाने के लिए मजबूर कर देते हैं लेकिन जहां तक बात है सेंस ऑफ ह्यूमर और कर्ज में होने की तो महिलाएं इस फ्रंट पर किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकतीं.ब्रिटेन की 1,904 महिलाओं से पूछे गए इस सवाल के जवाब में कि वह अपने भावी साथी में कौन से गुण देखना चाहती हैं और कौन सी कमियों को वे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकतीं, के जवाब में अधिकांश महिलाओं का कहना था कि पुरुषों में खाने पीने का तौर तरीका और स्वच्छता की कमी उन्हें बहुत अखरती है.
वहीं दूसरी ओर उनकी हिट लिस्ट में अगला नाम है आपके पास अच्छी पर्सनैलिटी का ना होना, आपको कपड़े पहनने का सही सलीका ना आना और साथ ही आपके और आपकी डेट के राजनीतिक और धार्मिक मतभेद.वैसे डेटिंग का सिलसिला तो अब भारतीय समाज में भी प्रमुखता के साथ देखा और अपनाया जा रहा है. इसीलिए एक बार इस शोध को भारतीय महिलाओं पर केन्द्रित कर भी देखा जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि आज जब डेटिंग जैसे संबंधों की अवधारणा पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी कॉमन और स्वीकृत होती जा रही है तो जाहिर है अपने पार्टनर को लेकर महिलाओं के दिल में भी कुछ अपेक्षाएं और प्राथमिकताएं होंगी.

ऐसे में उनकी पसंद-नापसंद बहुत ज्यादा महत्व रखती है. हालांकि एक दौर था जब महिलाओं की पसंद की ओर ध्यान देने की जहमत कोई नहीं उठाता था लेकिन अब कुछ हद तक तो जरूर हालात बदले हैं. लेकिन उपरोक्त अध्ययन पर भारतीय महिलाएं एक राय रखती हैं यह बात संदेहजनक है. क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं कि महिलाओं को बस वहीं पुरुष पसंद आएं जिनके पास पैसा हो या दिखने में बहुत हैंडसम. ये गाना तो आपने सुना ही होगा “दिल को देखो, चेहरा ना देखो, चेहरे ने लाखों को लूटा”. बस तो चेहरे या पैसे को देखकर किसी पर मरना जायज तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन जैसा कि हर किसी की अपनी-अपनी कुछ प्राथमिकताएं होती हैं तो इसमें दखलंदाजी भी क्या की जा सकती है.

शायद आपको लड़कों को पटाना ही नहीं आता

आप किसी पार्टी में बहुत खूबसूरत बनकर गईं लेकिन किसी ने आपकी तरफ देखा तक नहीं. आप घर आकर सोचती हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाईं. वहां मौजूद लड़के बाकी लड़कियों को तो देख रहे थे लेकिन आपकी तरफ उनका ध्यान नहीं गया तो यह बात आपको परेशान जरूर कर रही होगी कि आखिर आपमें कमी क्या है? चलिए अगर आपके दिमाग में ऐसे सवाल घूम रहे हैं तो हम बताते हैं कि आपमें कमी क्या है…क्योंकि हो सकता है खूबसूरत होने के बावजूद आपको लड़कों को रिझाना ही ना आता हो..!!

1. लाल रंग का कमाल: आपको चाहे लाल रंग जैसे भड़कीले और डार्क कलर पसंद ना हो लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि लड़कों को यह रंग बहुत पसंद होता है. लाल रंग का कुछ भी अगर आपने पहना है, चाहे वह ड्रेस हो या लिपिस्टिक, लड़के उसे देखते जरूर है. इसीलिए कोशिश कीजिए कि अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो लाल रंग को अपने साथ जरूर जोड़ें. हां, दिन की पार्टी में लाल रंग बिल्कुल ना पहनें.

2. खुद को संभालें: अकसर देखा जाता है कि जो लड़की खूबसूरत होती है वह अपनी खूबसूरती का बहुत गुमान करती है और यकीन मानिए लड़कों को प्राउड से भरी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती. आपको चाहिए अपने गुणों और विशेषताओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें.


3. कभी नजरें मिलाना: नजरें मिलाना और उन्हें घूरने में बहुत अंतर होता है. आइ टू आइ कॉन्टैक्ट होना चाहिए, तभी तो आप उनकी नजर में आएंगी. लेकिन हां, अगर आप उन्हें नॉन-स्टॉप घूरेंगी तो यकीन मानिए लड़कों को भी परेशानी होती है.


4. जरा-जरा टच मी: अगर आप फ्रेंडली नेचर की हैं तो पार्टी में उनसे बात करते समय उनका कंधा या उनका हाथ पकड़ सकती हैं. लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आपकी इस हरकत से कोई गलत इशारा उन तक ना पहुंचे.