Pages

Showing posts with label प्रेम कथा. Show all posts
Showing posts with label प्रेम कथा. Show all posts

Sad Love Stories of Bollywood: मिलके भी हम ना मिल सके : बॉलिवुड की प्रेम कहानियां

बॉलिवुड में जब भी प्रेम कहानियों की बात आती है तो जहन में मुगल-ए-आजम और दिलवाले दुल्हनियां जैसी फिल्में आती हैं. लेकिन बॉलिवुड में प्यार की कुछ ऐसी दास्ताने भी हैं जो किसी अमर प्रेम कथा से कम नहीं हैं. आप रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी को ले लो या फिर हाल की सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी. इन जोड़ियों की कहानी किसी रोमियो जूलियट से कम नहीं है. बॉलिवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में आज का यह ब्लॉग आपको बताएगा कि आखिर प्यार वह ही नहीं है जो पर्दे पर दिखता है बल्कि कई जोड़ियां कहानियों को सच करते नजर भी आती हैं.


देवानंद और सुरैया: बॉलिवुड के किशन कन्हैया के नाम से मशहूर देवानंद का अफेयर सुरैया के साथ कुछ ऐसा था जैसे की कोई फिल्मी कहानी. पहली नजर में प्यार हुआ, दोनों के प्यार ने कई हिट फिल्में दी, प्यार का इजहार भी हुआ, अंगूठी भी दी गई लेकिन प्यार के दुश्मन जमाने ने दोनों को मिलने नहीं दिया.

Suraiya-and-Dev-Anandदेवानंद उस समय एक हिट अभिनेता थे तो वहीं सुरैया भी किसी से कम नहीं थीं. लेकिन सुरैया की नानी को देवानंद से नफरत थी और यही वजह थी कि बॉलिवुड की यह मशहूर लवर जोड़ी एक ना हो सकी. देवानंद अक्सर कहा करते थे कि अगर सुरैया साथ होतीं तो वह जिंदगी कुछ और होती.
कहा जाता है कि दोनों के अलग होने के फैसले के बाद सुरैया ने देव आनंद की दी हुई अंगूठी को समुद्र के किनारे बैठकर समुद्र में फेंक दिया.



Amitabh and Rekhaअमिताभ और रेखा: बतौर अभिनेत्री रेखा की पहचान अमिताभ बच्चन की नायिका बनने के साथ शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार फिल्म अलाप में अमिताभ के साथ काम किया. प्रकाश मेहरा की मुकद्दर का सिकंदर में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ और फिर देखते ही देखते यह जोड़ी सिने-इतिहास में अपना नाम दर्ज करती चली गई. सुहाग, मि. नटवरलाल सहित कई फिल्मों की सफलता के साथ इस जोड़ी ने बुलंदी का वह शिखर छुआ, जिसे आज भी लोकप्रियता का इतिहास माना जाता है. इस जोड़ी के दीवाने तो आज भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह जोड़ी एक बार फिर सफलता के इतिहास को दोहराए. इसमें कोई शक नहीं है कि जिस दिन अमिताभ-रेखा एक फिल्म में साथ काम करने के लिए राजी हो गए, वह फिल्म दर्शकों के हुजूम को थिएटरों में ले आएगी.

पर्दे से परे यूं तो दोनों को एक साथ कम ही देखा गया लेकिन जानकार कहते हैं कि यह दोनों फिल्मी पर्दे से अलग भी हमेशा प्यार में ही खोए रहते थे. हालांकि अमिताभ एक पारिवारिक पुरुष की छवि वाले इंसान रहे हैं और उन्होंने जया बच्चन से शादी के बाद रेखा के साथ काम करने से मना कर दिया और दूसरी ओर रेखा ने भी दुबारा कभी अमिताभ के साथ काम ना करने का फैसला किया. आखिरी बार दोनों की जोड़ी फिल्म “सिलसिला” में नजर आई थी जिसमें लगता था अमिताभ, रेखा और जया के प्रेम त्रिकोण की असलियत को ही पर्दे पर रख दिया गया हो.


Salman Khan and Aishwariyaसलमान खान और ऐश्वर्या राय: बॉलिवुड में यह जोड़ी सबसे अधिक चर्चित मानी जाती है. एक समय था जब बॉलिवुड की हर मैगजीन में इस जोड़ी के बारे में चर्चा जरूर होती थी. सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ऐसा लगता था कि स्वर्ग में बनी हो. दोनों का साथ भी बहुत सुखद था. लेकिन एक पागल आशिक की तरह सलमान खान का बर्ताव ऐश्वर्या राय को सही नहीं लगा.

सलमान खान ऐश्वर्या को हमेशा अपनी नजरों के सामने ही रखते थे. सलमान खान के इसी हद से ज्यादा वाले प्यार ने ऐश्वर्या को उनसे दूर कर दिया. ऐश्वर्या को फिल्मों के सेट पर सलमान का आना नागवार गुजरा और उन्होंने सलमान से रिश्ता जोड़ विवेक का दामन थाम लिया. ऐश्वर्या राय से सलमान का रिश्ता क्या टूटा सलमान ने आज तक किसी को दिल से चाहा नहीं. वहीं ऐश्वर्या राय अब मिसेज ऐश्वर्या राय “बच्चन” बन चुकी हैं.


बॉलीवुड सितारों की अधूरी प्रेम कहानियां !!!

यूं तो बॉलिवुड में रिश्तों का बनना और बिगड़ना बहुत बड़ी बात नहीं कही जा सकती लेकिन चाहे ना चाहे कभी-कभार कुछ लोगों के साथ अजब सा जुड़ाव महसूस होता है और उसी के साथ जिंदगी बिताना ही सबसे बड़ी चाहत बन जाती है. लेकिन कई बार ऐसे निर्णय भावुक होकर या फिर बिना सोचे-समझे ले लिए जाते हैं, जिसकी वजह से वह उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते जिसकी उम्मीद की जाती है. हिन्दी फिल्मों का एक जमाना वो भी था जब कलाकारों ने प्रेम के अर्थ को दुनिया तक पहुंचाया. लेकिन अब उस प्रेम का अर्थ पूरी तरह बदल गया है क्योंकि इस लेख में हम आपको आज के ऐसे ही कुछ सिलेब्रिटीज से परिचित करवाने जा रहे हैं जिन्होंने एक समय तक तो साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन जब अलग हुए तो दोबारा उस तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा.


akshayअक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी (Akshay Kumar and Shilpa Shetty): रवीना टंडन के साथ संबंध में होने के बावजूद अक्षय का दिल शिल्पा शेट्टी पर आ गया. दोनों ने दुनिया के सामने कभी अपने संबंध को छिपाने की कोशिश भी नहीं की और यह माना जा रहा था कि जल्द ही अक्षय और शिल्पा विवाह कर लेंगे. लेकिन अक्षय चाहते थे कि विवाह के बाद उनकी पत्नी फिल्मों में काम ना करें और शिल्पा तो हमेशा से ही कॅरियर को प्राथमिकता देती थीं. बस यही कारण था जो अक्षय कुमार ने शिल्पा का साथ छोड़ उन्हीं की दोस्त और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ विवाह कर लिया.


 
2. सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Salman Khan and Aishwarya Rai): वर्ष 1999 में दबंग सलमान और ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय ने डेटिंग करना शुरू किया. लेकिन सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में अत्याधिक दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी. सलमान खान हर उस जगह पहुंच जाते थे जहां ऐश्वर्या शूटिंग कर रही होती थीं जो पूर्व मिस वर्ल्ड को कभी पसंद नहीं आता था. 2 साल तक सब ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर ऐश्वर्या ने सलमान का साथ छोड़ दिया.


karishma and abhishek
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन (Karishma Kapoor and Abhishek Bachchan): इस जोड़े को मेड इन बॉलिवुड हेवन कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा. बॉलिवुड के दो बड़े परिवार जब रिश्ते में बंधने जा रहे थे तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के संबंध को लेकर बहुत खुश थी लेकिन अचानक खबरें आने लगीं कि अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई है. दोनों के ही परिवारों ने रिश्ता टूटने का कारण नहीं बताया और जल्द ही करिश्मा कपूर और दिल्ली के एक व्यवसायी संजय कपूर का विवाह हो गया. कुछ सालों बाद अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या राय को अपनी जीवन संगिनी बना लिया.
 
 

4. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण (Ranbir Kapoor and Deepika Padukone): फिल्मी दुनिया में आते ही रणबीर कपूर और दीपिका एक-दूसरे के करीब आने लगे थे. दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल भी किया था. यहां तक कि दीपिका पादुकोण ने तो अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का पहला अक्षर भी टैटू करवाया था, लेकिन अचानक ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए और जो कारण बाहर आया वो था रणबीर का प्लेब्वॉय नेचर.

5. सैफ अली खान और अमृता सिंह (Saif Ali Khan and Amrita Singh): जब सैफ अली खान फिल्मों में आए थे तब तक अमृता सिंह अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो चुकी थीं. रवि शास्त्री और सनी देयोल के साथ उनके अफेयर के किस्से भी आम थे. लेकिन जब अपनी उम्र से बारह साल बड़ी अमृता के साथ सैफ अली खान ने विवाह किया तो यह सभी के लिए हैरानी का विषय था. सैफ और अमृता का विवाह इतने गुपचुप तरीके से हुआ कि उनके परिवार को भी इसकी कोई खबर नहीं हुई. विवाह के बाद अमृता ने परिवार के लिए अपना कॅरियर भी छोड़ दिया. लेकिन कुछ सालों बाद अमृता सिंह और सैफ अली खान ने तलाक ले लिया.


aamir and reenaआमिर खान और रीना दत्ता (Amir khan and Reena Dutta): आमिर ने अपनी बचपन की दोस्त और पड़ोसी रीना दत्ता के साथ विवाह किया और अपने संबंध को महज 15 वर्ष तक निभाया. विवाह के 15 सालों बाद आमिर ने तलाक और बच्चों की कस्टडी की अर्जी डाल दी जिसे वह जीते भी. रीना को तलाक देने के बाद आमिर खान ने किरण राव से विवाह किया.




 
 

अमिताभ और रेखा को आज भी वो रात याद है

रेखा और अमिताभ बच्चन हिन्दी सिनेमा के दो ऐसे नाम हैं जिन्हें आज भी लोग एक साथ अभिनय करते हुए देखना चाहते हैं. एक-दूसरे से प्यार करने के कारण दोनों हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे. प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ और फिर देखते ही देखते यह जोड़ी हिन्दी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती चली गई. कहते हैं सच्चा प्यार आपकी जिंदगी बना देता है. शायद रेखा की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ.

Read : लड़की पटाने के टिप्स

रेखा की जिंदगी के बाकी प्यार भरे नगमों ने जहां उन्हें दर्द के सिवाय कुछ नहीं दिया तो वहीं अमिताभ के साथ उनके अफेयर ने उनकी जिंदगी बना दी. अमिताभ तो रेखा के प्यार में पागल थे लेकिन रेखा ने भी खुद को अमिताभ बच्चन के प्यार में पूरी तरह बदल दिया था. अमिताभ रेखा के लिए पारस साबित हुए थे. कभी मोटी और सांवली सी दिखने वाली रेखा अमिताभ के प्यार में बॉलिवुड की सबसे सुंदर और सेक्सी अभिनेत्री के तौर पर उभरीं.
अमिताभ पर अपने हुस्न का जादू चलवाने के लिए रेखा ने खुद को पूरी तरह बदल लिया था. अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री में नौ में से पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं. सुहाग, मि. नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना सहित कई फिल्मों की सफलता के साथ इस जोड़ी ने बुलंदी का वह शिखर छुआ, जिसे आज भी उनकी लोकप्रियता का स्वर्णिम काल माना जाता है. रेखा को अमिताभ संग आई उमराव जान में जबरदस्‍त अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया गया.


फिल्म ‘दो अनजाने’ में अमिताभ और रेखा ने पहली बार एक साथ काम किया था पर किसे पता था कि दो अनजाने से अपने प्यार की शुरुआत करने वाले रेखा और अमिताभ एक-दूसरे के लिए बेहद ही करीबी बन जाएंगे. अमिताभ और रेखा की दूसरी ब्लॉक बस्टर फिल्म मुकद्दर का सिंकदर थी और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इन दोनों के चाहने वाले आज भी फिल्म ‘सिलसिला’ में दिखाई गई अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी को याद करते हैं. फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद फिल्मी दुनिया के दो परिंदों की सच्ची प्रेम कहानी का अंत हो गया था.