Pages

Showing posts with label अनछुए पहलू. Show all posts
Showing posts with label अनछुए पहलू. Show all posts

इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं !!!

इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं,
इन आंखों के बाबस्ता अफसाने हजारों हैं,
इक सिर्फ हमीं मय को आंखों से पिलाते हैं,
कहने को तो दुनिया में मयखाने हजारों हैं !!!

rekhaबला की खूबसूरत और अदाओं की मल्लिका रेखा पर यह पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं. हिन्दी सिनेमा में 43 वर्षों का शानदार सफर पूरी करने वाली रेखा अब 59 वर्ष की हो गई हैं. लेकिन ना जाने कैसी कशिश है उनकी खूबसूरती में जो आज भी हजारों दिल उन्हीं के लिए ही धड़कते हैं. क्या बॉलिवुड क्या आम जनता सभी रेखा के हुस्न के दीवाने हैं. दर्शकों को तो शायद रेखा की खूबसूरती ही थियेटर तक खींच लाती है.
10 अक्टूबर, 1954 को जन्मी रेखा का वास्तविक नाम भानुरेखा गणेशन है. लेकिन सिलवर स्क्रीन पर वह रेखा के नाम से ही लोकप्रिय हुईं. कहते हैं खुदा किसी किसी पर मेहरबान होता है और शायद रेखा उन्हीं कुछ लोगों में से एक हैं.
फिल्म जगत से जुड़े लोग और दर्शक उन्हें हुस्न की देवी जैसी उपाधियां देते हुए जरा भी गुरेज नहीं करते.


बेबी भानुरेखा के नाम से कैमरे से रिश्ता जोड़ने वाली रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण भारत के प्रख्यात और सफल एक्टर थे. रेखा ने अपनी पहली फिल्म सावन भादो में ही सफलता का स्वाद चख लिया था और सफलता का सिलसिला निरंतर चलता रहा. शुरुआत में भले ही रेखा के हुस्न को किसी ने नहीं पहचाना लेकिन समय के साथ-साथ रेखा की खूबसूरती में ऐसा निखार आता गया जिसे नजरंदाज कर पाना बेहद मुश्किल हो गया.


rekha hotरेखा (Rekha) के जीवन में कई फिल्में मील का पत्थर साबित हुई लेकिन फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन का साथ उनके लिए किसी गुडलक बन गया. रेखा को एक अभिनेत्री के रूप में पहचान अमिताभ के साथ ने दिलवाई जब वह आलाप फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन की नायिका बनीं. हालांकि इस फिल्म ने दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं किया जितना की उम्मीद की जा रही थी लेकिन यह कमी अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने अपनी अगली फिल्म दो अंजाने के बाद पूरी कर दी. रेखा की अधिकांश फिल्में अमिताभ के ही साथ आईं और पर्दे की इस हिट जोड़ी की रियल लाइफ केमिस्ट्री भी रोमांटिक होती गई. रेखा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ना सिर्फ अपना को-स्टार मानती थीं बल्कि वह उनके लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते थे. 



रेखा का अमिताभ बच्चन के प्रति लगाव और प्रेम कभी किसी से नहीं छिपा. इतना ही नहीं अमिताभ भी रेखा के साथ जुड़ाव महसूस करते थे. 

amitabh and rekha1975 से 1985 तक का समय रेखा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा. इस दौरान उन्होंने सफलता के कई आयाम तो छुए लेकिन निजी जीवन हमेशा ही उथल पुथल भरा रहा. इन दस सालों में रेखा ने उमराव जान, खूबसूरत, उत्सव जैसी फिल्मों में अपनी अदायगी और खूबसूरती का लोहा मनवाया. लेकिन वो कहते हैं ना कभी किसी को मुक्कमल जहां नहीं मिलता, इनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ और पर्दे की सबसे हसीन जोड़ी अमिताभ और रेखा असल जीवन में एक नहीं हो पाए.


अभिनेत्री होने के अलावा रेखा राज्य सभा की मनोनीत सदस्या भी हैं. मई 2012 में उन्हें राज्यसभा पद के लिए शपथ दिलवाई गई. सन 2010 में रेखा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया.


 
 


सदी के महानायक अमिताभ के जीवन से जुड़ी कुछ अनछुई बातें!!

amitabh birthdayसदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब उम्र के 70वें दशक में प्रवेश कर रहे हैं. शुरुआती गंभीर असफलताओं और निराशाओं से जूझते हुए बॉलिवुड के इस एंग्री यंग मैन ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक ऐसा मुकाम स्थापित किया है जहां तक पहुंचना तो शायद आने वाले कई सालों तक किसी भी सितारे के लिए संभव नहीं है. बॉलिवुड में एक लंबी और बेहद सफल पारी खेलने वाले अमिताभ बच्चन आज ना सिर्फ बड़े पर्दे की शान बढ़ा रहे हैं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं.

Read : अमिताभ और रेखा को आज भी वो रात याद है

amitabh and jayaअमिताभ के जीवन से जुड़ी स्मरणीय घटनाएं
  • हरिवंश राय बच्चन अपने बेटे का नाम इंकलाब रखना चाहते थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर अमरनाथ झा ने हरिवंश को यह नाम सुझाया था जो हरिवंश को बहुत पसंद भी था लेकिन समकालीन कवि सुमित्रानंदन पंत ने अमिताभ नाम रखने की सलाह दी जो सभी को बहुत पसंद आया. इस तरह हरिवंश राय के पुत्र का नाम अमिताभ पड़ गया.
  • अमिताभ कभी अभिनेता नहीं बनना चाहते थे. उनकी ख्वाहिश इंजीनियर बनने की थी.
  • बिग बी यानि अमिताभ बच्चन दोनों हाथों से सहजता से लिख सकते हैं. उन्हें अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा अन्य कई देशी और विदेशी भाषाओं का भी ज्ञान है.
  • अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन जब भी बहुत खुश होते थे तो वे अमिताभ के साथ तुलसीकृत रामचरित मानस का पाठ किया करते थे.
  • अमिताभ ने पहली नौकरी शॉ एंड वॉलेस कंपनी में की थी. उन्हें 480 रुपए की तनख्वाह मिलती थी.
    amitabh
  • आनंद फिल्म में राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद भी अगली दस फिल्में अमिताभ की फ्लॉप रहीं. 2 साल का बेहद असफल कॅरियर वहन करने के बाद भी अमिताभ ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार प्रयास करते रहे.
  • अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी (Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri) की पहली मुलाकात पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट में हुई थी और उसके बाद अमिताभ और जया ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले थे.
  • अमिताभ और जया के करीबियों की मानें तो इन दोनों ने कभी डेटिंग नहीं की थी. वह जब भी मिले दोस्तों के ग्रुप में ही मिले.
  • कुली की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हुए थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी भी उनसे मिलने अस्पताल गई थीं.
  • अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती थे और जया उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने रोजाना 6 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर जाया करती थीं.
    • मुकद्दर का सिकंदर फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने को-स्टार विनोद खन्ना के चेहरे पर कांच फोड़ दिया था जिसकी वजह से विनोद खन्ना के चेहरे पर टांके लगे थे.
    • 1978-1979 के बीच अमिताभ ने सिग्रेट, शराब और मांसाहार से अपना नाता तोड़ लिया था. 
    • 70 के दशक में अमिताभ को क्रिकेट का बहुत शौक था. उन्हें जब भी समय मिलता वह सीधा क्रिकेट खेलने पहुंच जाया करते थे.
    • शुद्ध रूप से शाकारी अमिताभ को ढोकला, पूरी-आलू, और पकौड़े बहुत पसंद हैं.
    • अमिताभ ईश्वर में गहरी आस्था रखते हैं और श्रीमद् भागवत गीता का पाठ रोजाना पढ़ते हैं.
    • अमिताभ बच्चन के पास घड़ियों और चश्मों का बहुत बड़ा कलेक्शन है. उनकी यह खूबी विश्वभर में प्रसिद्ध है.
    •  
      • अमिताभ की मां तेजी बच्चन हमेशा उन्हें मुन्ना ही कहती थीं. उन्होंने कभी भी अमिताभ को उनके नाम से नहीं पुकारा.
      • अमिताभ बच्चन को पहला फिल्म पुरस्कार शशि कपूर के ससुर जेफरी केंडल के हाथों मिला था.
      • अमिताभ ने अपने जीवन में सबसे अधिक फिल्में शशि कपूर के ही साथ की हैं.